प्रेगनेंसी में पेट में दर्द होने का क्या कारण है?HealthPlanet

Posted on Mon 6th Feb 2023 : 09:09

हल्दा पेट दर्द होना नॉर्मल है
प्रेग्नेंसी के शुरुआती 3 महीनों में यानी 1 से 12 हफ्ते के दौरान पेट में हल्का दर्द होना सामान्य सी बात है क्योंकि इस दौरान आपके शरीर के अंदर काफी बदलाव हो रहा होता है। आपका गर्भाशय फैलने लगता है, लिगामेंट्स स्ट्रेच होने लगते हैं, मॉर्निंग सिकनेस रहती है। इन सबकी वजह से थोड़ा बहुत पेट दर्द होना नॉर्मल है।

गर्भाशय का बढ़ता आकार
प्रेग्नेंसी के दौरान जैसे-जैसे आपका गर्भाशय (यूट्रस) बढ़ने लगता है वह पेट में दूसरे ऑर्गन्स को डिस्प्लेस भी करता है जिस वजह से आपका जी मिचलाता है और बिना कुछ खाए ही ऐसा महसूस होता है जैसे पेट भरा हुआ है या फिर पेट में हल्का दर्द भी होने लगता है। इस तरह का दर्द होना सामान्य सी बात है।

कब्ज और गैस की दिक्कत
कई बार प्रेग्नेंसी के दौरान प्रेग्नेंट महिला को कब्ज और गैस की दिक्कत भी हो जाती है। इसकी वजह ये है कि प्रेग्नेंसी के दौरान प्रोजेस्टेरॉन नाम का हॉर्मोन बढ़ने लगता है जिससे आंत के जिस रास्ते से फूड्स ट्रैवल करते हैं वो प्रक्रिया बेहद स्लो हो जाती है। इस वजह से पेट में गैस बनने लगती है और कई बार कब्ज की भी दिक्कत हो जाती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info